Home मुख्य लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 23, 2017

लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखण्ड लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर मनिकौली पंचायत के अग्यासपुर गांव में  बैठक हुई। जिला से आए अथिति को पाग एंव चादर देकर समानित किया गया। सम्मान समारोह के बाद प्रखण्ड अध्यक्ष जय प्रकाश झा की अध्यक्षता में सभा हुई। लोजपा जिलाध्यक्ष गगन कुमार ने संगठन का प्रसार करने एंव नए सदस्य बनाने की बात कही। वक्ता सुधीर झा ने लालू परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुख्यमंत्री असमंजस में है की गठबंधन तोड़े या गठबंधन बना रहे।उनके नेतागण एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने पर लगे है। जनता की चिंता किसी को नही है। बिहार का भविष्य गठबंधन ने अंधकारमय बना दिया है। सभा को नागेन्द्र चौधरी ,अमरजीत यादव आदि ने भी संबोधित किया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को धारदार बनाने हेतु सर्वसम्मति से दयानन्द ठाकुर  प्रखण्ड युवा अध्यक्ष एंव रूपेश सहनी  अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष चुने गए!इस मौके पर पूर्व युवा सचिव विजय ठाकुर, मो०इज़हरुल,सुनील चौपाल ,रामदेव भगत, रामवदन शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share

Leave a Reply