Home मुख्य रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन द्वारा जी0एस0टी0 पर सेमिनार आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 23, 2017

रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन द्वारा जी0एस0टी0 पर सेमिनार आयोजित। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: रविवार को लहेरियासराय स्थित लोहिया घर्मशाला में रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन ने बिहार सरकार के कमर्शियल टैक्स विभाग के सहयोग से जी0 एस0 टी0 पर सेमिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन के प्रेसीडेन्ट डा0 प्रवीर सिन्हा ने अतिथियों के स्वागत से किया। इसके बाद रोटरी क्लब से जुड़ी वैश्विक स्तर पर किये गये कार्यों और योगदान की वीडियो प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के अगले एवं मुख्य चरण में मुख्य वक्ता के रूप में पटना से आए कमर्शियल टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार झा को आमंत्रित किया गया। उन्होंने लगभग 50 स्लाइड्स में तैयार किए पावरप्वाइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जी0 एस0 टी0 के मुख्य बिन्दुओं से लेकर बारीक पहलूओं से श्रोताओं को रू – ब – रू कराया। जी0 एस0 टी0 के प्रभाव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों पर क्या होगें इसके ऊपर विशेष तौर से प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 200 लोगों में से कई ने अपने व्यवसाय से जुड़ी शंकाओं का निराकरण प्रश्नोत्तर के माध्यम से किया।

 

इस सत्र के पश्चात कमर्शियल टैक्स विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार शर्मा, मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डा0 एस0 एम0 झा , डिवीजनल चैम्बर आॅफ काॅमर्स के प्रेसीडेन्ट पवन कुमार सुरेका , वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउन्टेन्ट अशोक प्रसाद एवं डा0 सुनील कुमार ने भी जी0 एस0 टी0 से संबंधित अलग-अलग बिन्दुओं पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर कार्यक्रम में शिरकत करने वाले सभी लोगों के लिए हेरीटेज हाॅस्पीटल के डा0 नीरज प्रसाद के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें लगभग 120 लोगों ने अपने ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करवायी।

कार्यक्रम का परिचालन डा0 आशीष शेखर ने किया जबकि अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन डा0 विनोद सिंह ने किया।

Share

Leave a Reply