Home मुख्य बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मलेन सम्पन्न। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 23, 2017

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मलेन सम्पन्न। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा दरभंगा का 19 वाँ सम्मेलन कमला नेहरू पुस्तकालय लहेरियासराय के सभागार में आज संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दो दिवसीय चला। सारे प्रवक्ता बारी-बारी से अपने विचार रखे एवं अलग-अलग सुझाव भी रखे। आज इसका समापन जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की बदौलत ही कोई काम होता है। हम आप ही लोगों से बहुत कुछ सीखते हैं। मैंने कहा सभी को प्रमोशन मिलती है, फोर्थ ग्रेड को क्यों नहीं! मैंने इस बार 26 फोर्थ ग्रेड को प्रोन्नति दिया है कर्मचारी की समस्या सबों की समस्या है उसका निदान होनी चाहिए। संघ का कार्यक्रम लोकहित में होता है। सारे कर्मचारी संघ के मैं अपनी तरफ से बहुत धन्यवाद देता हूं। संघ के भवन की समस्या अगले सप्ताह तक दूर हो जाएगी। वही जिलाधिकारी को सम्मानित करते हुए जिला अध्यक्ष फकीरा पासवान ने पाग माला चादर एवं बैग भेंट किए। स्वागत की अगुवाई में जिला महासचिव फूलबाबू झा ने किया। साथ में अशोक झा अरुण झा एवं संघ  के पूरे परिवार मौजूद थे।

Share

Leave a Reply