
बैडमिंटन चैंपियन सिम्मी की हत्या के विरोध मे एआईएसएफ ने निकाला कैंडल मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की ओर से रविवार संध्या 6:00 बजे धरना स्थल से कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया जो लहेरिया सराय के विभिन्न रास्तों से गुजरते हुए टावर चौक पर श्रद्धांजलि सभा की गई. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता एआईएसएफ के संयोजक राहुल राज ने की. कैंडल मार्च व विरोध प्रदर्शन में शामिल सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित छात्रों की ओर से जिला प्रशासन के खिलाफ नारा लगा रहे थे. जिला प्रशासन मुर्दाबाद जिला प्रशासन हॉर्स में आओ सिम्मी सलोनी की हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करो. सिमी के हत्यारों को फांसी दो. सिम्मी की हत्या की न्यायिक जांच हो. आदि नारा लगा रहे थे. श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर सुमन कुमार झा ने कहा कि बिहार के सुशासन में सरकार के राज्य में किसी भी तरह से लोग आज सुरक्षित नहीं है बिहार के अंदर आज हत्या बलात्कार राहजनी डकैती काफी बढ़ गया है फिर भी बेशर्म सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि बिहार आज देश का बहुत शांत राज्य हो गया है, यहां विकास कि नदी बह रही है, उन्होंने मांग किया है कि दरभंगा जिला पदाधिकारी की नियुक्त की जाए. वही श्रद्धांजलि सभा में AISF के सह संयोजक दीपक स्टार, मयंक तनुज सौरभ मिश्रा, दिव्यांशु, बिट्टू, रविरंजन धनेश, राम शंकर सिंह, हनी आदि ने श्रद्धांजलि सभा में मृतक सिम्मी के प्रति 1 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की, और एक स्वर से बिहार सरकार से मांग किया कि होनहार छात्रा सिम्मी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार हो सके. दरभंगा जिला प्रशासन को अविलंब हटाया जाए. यदि उपर्युक्त सभी मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती है, तो एआईएसएफ जोरदार आंदोलन चलाएगी जिस की सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी.

