
27 अगस्त की रैली को लेकर सिमरी में राजद की बैठक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंहवाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के सिमरी हाईस्कूल में राजद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होनी वाली भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में शामिल होने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने तैयारी का जायजा लिया उन्होंने कहा की भाजपा भारतीय संस्कृति को कमज़ोर कर रही है। केवटी विधायक फ़राज़ फातमी ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिया इस मौके पर उन्होंने कहा कि आगामी 27 अगस्त को होने वाली से भाजपा बौखला गई है। कार्यकर्ताओं से रैली में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद भगत, संजय यादव ,मरगूब इल्मी,सुरेश ठाकुर,अतीक अहमद,आदि मौजूद थे!।

