Home मुख्य मतदान केन्द्रों पर आयोजित करें मन की बात कार्यक्रम: संजीव साह। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 23, 2017

मतदान केन्द्रों पर आयोजित करें मन की बात कार्यक्रम: संजीव साह। Voice of Darbhanga

बिरौल : सुपौल बाजार स्थित मनोकामना मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के कार्य समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष माधव कुमार चौधरी ने की. कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री संजीव साह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर में भाग लेने और 30 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित कर सफल बनाने का आह्वान किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश के सह संयोजक हेमंत झा ने कहा कि 19 अगस्त 2017 को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी हेतु प्रयास करें. बैठक में कौशलेन्द्र आचार्य, होरील पासवान, रामाकांत साहु, बालकृष्ण आचार्य, वचनदेव सहनी,  भोला भगत, राजकुमार सिंह, जगरनाथ भगत, अशोक पासवान, दुर्गानंद चौधरी, अरविंद शर्मा, गंगा पासवान, अरविंद सेठ, शंकर साहु, गणेश चौपाल, लालबाबू साहु आदि दर्जनों कार्यकतार्ओं ने भाग लिये.

Share

Leave a Reply