
दरभंगा शहर की पहली महिला मेयर ने पहली बार शहर को दिलाया डम्पिंग ग्राउंड। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के महापौर वैजयंती देवी खेड़िया ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था आखिर कर ही ली। वॉयस ऑफ़ दरभंगा को इस संबंध में जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती खेड़िया ने बताया जानकारी कि वर्ष 2007 में डंपिंग ग्राउंड के लिए 50 लाख रुपया की व्यवस्था की गई थी। परंतु जनवरी 2017 में डंपिंग ग्राउंड के पैसे वापस हो गए पर डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं हो सकी। कई दिनों से शहर के कचरा फेंकने की जगह नहीं होने की वजह से शहर में कचरे की ढेर लगने लगा था। आखिरकार महापौर ने 3 बीघे जमीन ढीला डीलाही और 3 बीघे जमीन सारा मोहनपुर में 3 वर्षों की लीज पर एक एक लाख रुपए में व्यवस्था कर ही ली। सारा मोहनपुर डंपिंग ग्राउंड में आज से ही कचरे फेंकना भी शुरू कर दिया गया है।
श्रीमती खेड़िया ने बताया कि अधिकारिक रूप से 27 जुलाई की बैठक में इसकी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।

