
शराब पीकर पकड़ाने वाले अमीरों को बेल और ताड़ी दुकान में खड़े गरीबो को जेल क्यों: रोहित सिंह। Voice of Darbhanga

दरभंगा:नीतीश राज में शराबबंदी के नाम पर बेकसूर मजदूर-किसान दलित-गरीब लोगों को फंसाने-पकड़ने की चल रहा हा लगातार अभियान और शराब पीकर पकड़ाने पर भी शहर के धन्ना सेठों को बिना जेल के बेल मिल जाता है जबकि ताड़ी दूकान पर खड़े गरीबो को जेल भेज दिया जाता है।
उपरोक्त आरोप सोमवार को देकुली गांव समेत जिला में ताड़ी दुकान से ताड़ी पीने के आरोप में इंदल करोड़ी, उमेश सहनी(बिरंपट्टी) चन्दन कुमार पासवान(लक्ष्मी सागर) लालबाबू कामत(देकुली) और रामसेवक पासवान(सैदनगर) को पकड़ने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसान महासभा के वरिष्ठ नेता रोहित सिंह ने लगाया। उत्पाद अधीक्षक और थाना के समक्ष आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया। अमर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के जिला सचिव रोहित सिंह ने कहा कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों को फंसाया जा रहा हैं। शहर में शराब माफ़िया धड़ल्ले से शराब होम डिलीवरी कर रहा है और ऊपर शराबबंदी के नाम पर कार्रवाई दिखाने के नाम पर उत्पाद अधीक्षक ताड़ी दूकान पर छापा कर दलित गरीबों को पकड़ कर जेल भेज रहे हैं। शराब पीते हुए दरभंगा नगर विधायक के भाई को पकड़ कर छोड़ दिया जाता हैं और गरीबो को जेल भेजा जा रहा हैं। एक ही कानून में दारू पीने वाले अगर नेता या किसी विधायक का भाई हो तो छूट जाता है और तारी दुकान से कोई गरीब पकड़ाता है तो जेल। इस अन्याय के खिलाफ गरीबों की लड़ाई तेज किया जायेगा। प्रदर्शन में गणेश महतो, अरूण महतो, चांमुनि देवी ,रामाकांत कमती,सुमित्र देवी ,रामु,संतोष पासवान, संजय, मोहन आदि समेत सभी पीड़ित परिवार के लोग शामिल थे।

