
बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी की हत्या सरकार की विफलता: मुरारी मोहन झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी की आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए डॉ. नागेन्द्र झा महिला महाविद्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. ऋषि कुमार ने की. इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि सलोनी की हत्या सरकार की विफलता है. 36 घंटे बीतने के बावजूद भी अब तक इस कांड में किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में डॉ. महादेव झा, डॉ. ममता रानी, डॉ. परवजे अहमद, धर्मशिला गुप्ता, मुकेश कुमार झा, वर्षा कुमारी, सरिता कुमारी, रेहाना सहित कई छात्राओं ने श्रद्धांजलि दी.

