
एस ड्राइव में वारंटी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा थाना की पुलिस ने बीती रात एस ड्राइव अभियान के तहत भरवाड़ा गांव में छापेमारी कर रामविलास महतो के पुत्र दिनेश महतो को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया की उक्त वारंटी का मामला न्यायालय में चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए कई दिनों से छापेमारी की जा रही थी! काफी मशक्कत के बाद वारंटी गिरफ्तार हुआ है!

