Home मुख्य एक ही रात में आधा दर्जन घरों में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 24, 2017

एक ही रात में आधा दर्जन घरों में चोरो ने किया हाथ साफ। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है। अक्सर चोरो द्वारा अब थोक के भाव में घरों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस भी इनके सामने बौनी साबित हो रही है। ताज़ा मामले में रैयाम थाना क्षेत्र के छाछा गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन घरों में हाथ साफ किया । इस दौरान चोरों ने लाखो रुपये के गोल्ड मेडल तथा सोने – चांदी के आभूषण व कीमती सामान उड़ा लिया। बताया जाता है कि जिनके यहां चोरी हुई है वे सभी घर से बाहर प्रदेश या किसी अन्य काम से घर से बाहर थे । चोरी अतुल कुमार ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, हेमन ठाकुर, मोसोमात बच्ची देवी , रमा कान्त झा, तथा कासी ठाकुर के घरों में हुई है । ग्रामीणों के अनुसार रात में कब और पहले किसके घर में चोरी हुई यह किसी को पता नहीं है । चोरी की जानकरी सोमवार की सुबह मिली । जब आसपास के लोग सुबह मे फूल तोड़ने उठे तो कई घर के दरबाजे खुला पाया गया । इसके बाद गांव में अफरा – तफरी का माहौल बन गया। चोरो ने अतुल कुमार ठाकुर के मुख्यद्वार के गेट का ताला तोड़कर अंगने में प्रवेश कर गया । इसके बाद बारिकी से पांच कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और गोदरेज का लॉक व ट्रंक तथा बक्से का ताला तोड़कर स्वर्गीय उनके दादा कर्नल चन्द्र कांत ठाकुर को मिले दस पीस सोने के मेडल डेढ भर के गले का हार, झूमका, एक जोड़ा नाक का छक व चांदी के एक जोड़ा पायल तथा गले का हंसुली आदि समेत लगभग आठ लाख मूल्य के सामान लेकर चलते बने । अतुल अपने परिवार के साथ बीमार दरभंगा में इलाजरत पिता बैधनाथ ठाकुर को देखने गये थे। वें वर्तमान में गया में डीएसपी है। वहीं सुनील ठाकुर के अंगने के मुख्य द्वार का गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया और बारिकी से पांच कमरे का ताला तोड़ा ,लेकिन एक कमरे के गोदरेज से हजारों रूपये मूल्य के पन्द्रह चांदी के सिक्के और आवश्यक कागजात लेकर चलते बने । गृह स्वामी परिवार के साथ दरभंगा में रहते है । वे वहां व्यवसाय करते है। जबकि चोरो ने क्रमश: हेमन ठाकुर, मोसोमात बच्ची देवी, रमाकांत झा तथा काशी ठाकुर के घर को भी नहीं बख्शा और उनलोगों के घर के भी ताला तोड़कर हाथ साफ किया है लेकिन इन सभी के घर से बाहर रहने के कारण सामान चोरी की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वैसे घर में चोरी होने की सूचना दे दी गई है। इस घटना में हजारों रूपये के जेबरात आदि सामान चोरी होने के अनुमान लगायें गये है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजीत कुमार सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों से पूछताछ की और जानकारियां ली । इधर अतुल और सुनील के आवेदन पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Share

Leave a Reply