
Home मुख्य बारह घण्टे से गटर में फंसे सांड को निकालने की जिम्मेवारी सबने टाली, जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान। Voice of Darbhanga
बारह घण्टे से गटर में फंसे सांड को निकालने की जिम्मेवारी सबने टाली, जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा शहर से सटे गंगवाड़ा स्थित विधुत आपुर्ति शाखा के एक गटर में एक साँड़ सोमवार देर रात से फंसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह जब कार्यालय कर्मी पहुँचे तो उन्होंने देख इसकी सूचना अधिकारियो को दी। लोगों का हुजूम और अधिकारी भी देखने आते जाते रहे, पर कोई अफ़सोस जताने के अलावा कुछ करते नजर नही आये। कार्यालय के जेई ने अपने पास कोई साधन नही होने की मजबूरी बतायी। वहीँ सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बात करने की बात कही। अंत में जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह से जब बात की गयी तो उन्होंने पशुपालन विभाग एवं बिजली विभाग से बात करके जल्द निकलवाने की व्यवस्था करने की बात कही।

