Home मुख्य वॉयस ऑफ़ दरभंगा की पहल पर जिलाधिकारी के संज्ञान से बची बेजुबान की जान। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 25, 2017

वॉयस ऑफ़ दरभंगा की पहल पर जिलाधिकारी के संज्ञान से बची बेजुबान की जान। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: मंगलवार की सुबह वॉयस ऑफ़ दरभंगा की पहल और दरभंगा के जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह के संज्ञान ने एक बेजुबान की जान बचा ली। 

सोमवार की देर रात सदर प्रखंड क्षेत्र के गंगवाड़ा में स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा परिसर में बने एक गटर में एक सांड गिर कर फंस गया। सुबह उसकी आवाज सुनकर लोगो ने देखा और कार्यालय कर्मी भी देखे। पर कोई कुछ नही कर सका। वहां से किसी व्यक्ति ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा के संपादक अभिषेक कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना देने के बाद विभाग के जेई से बात की गयी तो उन्होंने पुष्टि की पर उसे निकालने में समर्थता जाहिर की। फिर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात की गयी तो उनका भी रवैया टालमटोल वाला था। इसके बाद सदर एसडीओ से बात करने का प्रयास किया गया पर उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया। इसके बाद इसकी सूचना जिलाधिकारी डा0 चंद्रशेखर सिंह को दी गयी। जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र सुरक्षित निकलवाने के प्रयास की बात की गयी। जिलाधिकारी को सुचना मिलने के एक घण्टे के भीतर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गंगासागर सिंह क्रेन को लेकर पुलिस एवं अन्य कर्मियों के साथ तत्परता से पहुँचे एवं अगले एक घण्टे के अंदर गटर के बगल की मिट्टी क्रेन की सहायता से काट कर हटाया गया और सांड को सुरक्षित निकाल लिया गया। सांड को निकालने के बाद उसके डॉक्टरी परीक्षण केलिए मवेशी डॉक्टर भी उपस्थित थे। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने वॉयस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा सूचना मिलने पर वे डॉक्टर को स्थल पर भेज दिए थे। 

इस पूरी घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम विद्युत कार्यालय परिसर में लगा रहा और लोगो ने जिला प्रशासन के मानवतावादी कदम की जमकर तारीफ की।।

Share

Leave a Reply