
शहर की निगरानी केलिए लगाये जाएंगे 40 सीसीटीवी कैमरे। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर 40 स्थानों पर सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके लिए एसएसपी कार्यालय से नगर निगम को चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया है। इनमें लहेरियासराय टावर, कर्मिशियल चौक, रहमगंज, दारुभठ्ठी चौक, नीम चौक, उर्दू बाजार, चट्टी चौक, सैदनगर पेट्रोल पंप, पंडासराय पेट्रोल पंप, नेहरु स्टेडियम, नाका नंबर छह, डीएमसीएच चौक, मिर्जापुर चौक, बस स्टैंड एक व दो, खनका चौक, बेला मोड़, बेला गुमटी आदि स्थानों पर सीसीटीवी लगाएं जाएंगें। इसके अलावा स्टेशन रोड एक व दो, दोनार, अल्लपट्टी, दोनार रेलवे गुमटी पार, कर्पूरी चौक, बेंता चौक, नाका नंबर पांच, कादिराबाद, बाकरगंज, पूनम सिनेमा, दरभंगा टावर, भठियारीसराय चौक, दिल्ली मोड़ एक व दो, विवि मोड, किलाघाट, वाजितपुर चौक, हसनचौक, शिवधारा व आयकर चौराहा सीसीटीवी कैमरे की कैद में होंगे। इन सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापना में होने वाले सभी व्यय नगर निगम की ओर से किए जाएंगें। इसके अलावा विद्युत विपत्र, इंटरनेट आदि का व्यय भी नगर निगम को वहन करना होगा। साथ ही पोस्ट हेतु सभी उपस्कर आदि के व्यवस्था के अलावा पोस्ट पर आने वाले खर्च, शर्ते पर एकरारनामा, पोस्ट का रख-रखाब, सीसीटीवी कैमरा हेतु नियंत्रण कक्ष, सरवर सहित एसएसपी कक्ष में सीसीटीवी कैमरा स्क्रीन भी नगर निगम की ओर से लगाया जाएगा।

