Home मुख्य नौवीं कक्षा की छात्रा लापता, परिजनों ने छेड़खानी से तंग रहने का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 25, 2017

नौवीं कक्षा की छात्रा लापता, परिजनों ने छेड़खानी से तंग रहने का लगाया आरोप। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के केएस कॉलेज के पास से एक नौवीं वर्ग की एक छात्रा के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि उडवाइन स्कूल जाने के दौरान उसे कुछ युवक परेशान करता था। इसकी शिकायत उसने अपनी मां से कई वार की थी। लेकिन, उसे समझाकर हर वार स्कूल भेज दिया जाता था। मंगलवार को वह 6.10 में स्कूल के लिए अपने घर से निकली थी। लेकिन, वह न तो स्कूल पहुंची और नही छुट्टी होने के बाद अपने घर पहुंची। इसके बाद अनहोनी की आशंका को लेकर वह थाना पहुंच गई। उसके पिता दिल्ली में रहते है। यहां तीनों बहन व एक भाई अपनी मां के साथ रहकर पढ़ाई करते हैं। परिजनों ने पास के ही दो युवकों की पहचान कराई। कहा कि यही हमारी बच्ची को स्कूल जाने के दौरान परेशान करता है। इसके बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्त में आया दोनों युवकों में एक सुरेश मल्लिक का पुत्र राहुल है तो दुसरा विनोद कुमार का पुत्र अंशु है। इधर, छात्रा की मां का हाल बुरा बना हुआ है। आते-जाते लोगों का पैर पकड़ कर उसकी बरामदगी की फरियाद कर रही है। थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने उसके शिकायत को दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि बच्ची की बरामदगी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गई है। हालांकि, पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं पुलिस गिरफ्त में आए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Share

Leave a Reply