Home मुख्य महिला का एटीम बदल पैसे निकाल कर भाग रहा एक धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 25, 2017

महिला का एटीम बदल पैसे निकाल कर भाग रहा एक धराया। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने की मामला दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। मंगलवार किलाघाट स्थित एसबीआई के एटीएम से महिला ग्राहक का एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार 3 सौ रुपये उच्चकों ने उड़ा लिया। हालांकि, महिला ने एक उच्चकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के छोटी डायन गांव निवासी मो. इरफान की पत्नी रूबी परवीन अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए किलाघाट आई थी। दवा लेने के दौरान रुपये की कमी हो गई। इसके बाद उन्होंने बगल में स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गई। लेकिन, वहां पहले से तीन युवक तैनात थे। तीनों ने झांसा देकर रुपये निकालने की बात कही। उसके बातों में आने के बाद रूबी परवीन ने अपना एटीएम दे दिया। इसके साथ ही उसे दुसरा एटीएम कार्ड देकर फरार हो गया। इसके बाद वह हल्ला करने लगी। लेकिन, तब तक सभी फरार हो चुके थे। आस -पास के लोगों ने उन्हें बैंक जाकर निकासी पर रोक लगाने की बात कही। इसके बाद महिला ने अपने बीमार बच्चे को लेकर लहेरियासराय एसबीआई बैंक पहुँची वहां उन्हें मालुम हुआ कि उनके खाते से 25 हजार 3 सौ रुपये की निकासी हो चुकी है। उनके खाते में अव शेष कोई राशि नहीं है। इसके बाद वह चिल्लाते हुए पुन: घटना स्थल वाले एटीएम के पास पहंची। इसी बीच एक उच्चका पास के होटल में बैठा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वह जाकर उउसे दबोच कर जमकर धुनाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पुहंचकर उसे अपने गिरफ्त में ले लिया। पकड़ा गया युवक नीम चौक मोहल्ला निवासी मो. मोइन का पुत्र मो. रहीम है। पुलिस उससे अन्य दोस्तों के बारे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि इन लोगों का बड़ा नेटवर्क है। जो आए दिन भोल-भाले ग्राहकों को चकमा देकर रुपये उड़ाने का काम करता है।

Share

Leave a Reply