Home मुख्य जिलाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 26, 2017

जिलाधिकारी की समीक्षात्मक बैठक। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, नीलाम पत्रवाद एवं राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई. बैठक में प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी के बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटे जाने के साथ-साथ उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने जिला मापतोल पदाधिकारी ने द्वारा जांच रिपोर्ट दिए जाने का निर्देश दिया. साथ ही जिला वन पदाधिकारी को आरामिल की जांच एवं उनकी अनुज्ञप्ति के स्थिति की जानकारी देने का निर्देश दिया. इस मौके पर नगर आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, अपर समाहर्ता सुमन कुमार, डीआरडीए के निदेशक नरेश झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर डॉ. गजेन्द्र प्रसाद सिंह, मो. सफीक, अमित कुमार, शत्रुघ्न कामती, रमेश चंद्र चौधरी, अनिल कुमार, रविन्द्र कुमार दिवाकर, कन्हैया कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply