Home मुख्य डब्ल्यूआईटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 26, 2017

डब्ल्यूआईटी में प्रशिक्षण कार्यक्रम। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, दरभंगा के प्रांगण में छात्रों का अद्योगिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस मौके पर कुलपति प्रो. एस के सिंह भी उपस्थित थे. संस्थान के निदेशक प्रो. एम नेहाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पूर्व कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने इस प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू की थी. वर्तमान कुलपति प्रो. सिंह की कुशल मार्ग दर्शन में यह पूरी की गई है. उन्होंने कहा कि अद्योगिक प्रशिक्षण जो बी-टेक के पाठ्यक्रम का हिस्सा है. इसे करने के लिए सी-डीएसी के अनुबंध संस्थान के निदेशक के अथक प्रयास से संभव हो सका. उन्होंने बताया कि 2014-18 सत्र के छात्राओं को छ: सप्ताह का प्रशिक्षण सी-डीएसी से कराया जाएगा.

Share

Leave a Reply