Home मुख्य कारगिल दिवस पर भाजपा युवामोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।
मुख्य - July 26, 2017

कारगिल दिवस पर भाजपा युवामोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

 

दरभंगा: प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के आहवान पर  भाजयुमो ने दरभंगा क्लब में रक्तदान का शिविर लगाया।भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनीश झा को प्रदेश टीम से दरभंगा का प्रभारी नियुक्त किया गया था।भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी सहनी सहनी ने स्वयं रक्तदान की शुरूआत की साथ में अमित झा, रजनीश झा, सचिन जैन, रवि चंद्रवंशी, जय मिश्रा, विनोद साह, मानस सिंह, संतोष पासवान, मणीकांत झा, माधव चौधरी, कौशल कुमार, आशुतोष झा आदि कई युवाओं ने रक्तदान किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रमोद साह और लहेरियासराय के अध्यक्ष की अनुपस्थिति चर्चा गर्म रही पर जिलाध्यक्ष स्वयं युवाओं को प्रोत्साहित करते देखे गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक यादव, प्रदीप ठाकुर, संजीव साह, आदित्य नारायण मन्ना, अधिवक्ता तनवीरुल हसन, सुजीत मल्लिक,बालेंदु झा आदि कई लोग सक्रिय भूमिका में दिखे।

Share

Leave a Reply