
करेंट लगने से भाई की मौत, बहन गम्भीर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गौड़ाबौराम प्रखंड की दक्षिणी कसरौर गांव के रंजीत कुमार झा के 9 वर्षीय पुत्र की मौत करंट लगने से हो गई। उसे बचाने के लिए गई उसकी बहन बुरी तरह झुलस गई है।उसका इलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा है।इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने के लिए कब्जे में लेना चाही। लेकिन स्थानीय लोगो का आक्रोश पुलिस को झेलना पड़ा।सरोज ठाकुर,संतोष ठाकुर,ब्रज किशोर झा सहित ने बताया कि बिजली विभाग मृतक के परिजन को उचित मुआवजा दे।

