
नितीश और मोदी दोनों का डीएनए एक ही है: फातमी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार के दरभंगा में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के खिलाफ राजद ने सड़क पर निकल कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाग लेने आये पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अली अशरफ फातमी भी शामिल थे। प्रदर्शन कर रहे लोग नितीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की साथ ही धोखेबाज़ भी कहा |
मीडिया से बात करते हुए अली अशरफ फातमी ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार के डीएनए पर ही सवाल उठा दिया। फातमी ने साफ़ शब्दो में कहा कि नितीश कुमार का डीएनए और नरेंद्र मोदी का डीएनए एक है। नितीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता के साथ नितीश कुमार के डीएनए पर सवाल खड़े किये थे तब नितीश कुमार पुरे बिहार से नाखुन कटवाकर डीएनए टेस्ट करने के लिए केंद्र सरकार को भेजा था। पर आज नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर नितीश कुमार का बिहार में सरकार बनाना इस बात का सबूत है कि नरेंद्र मोदी और नितीश कुमार का डीएनए एक है चाहे तो दोनों का डीएनए टेस्ट करा ले |
फातमी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब देश भर में इसके खिलाफ अब सभी पार्टी को एक कर के ना सिर्फ नरेंद्र मोदी को बल्कि नितीश कुमार को भी उखाड़ फेंक दिया जाएगा और इसकी कवायद अब शुरू हो गयी

