Home मुख्य निगम बोर्ड की बैठक में डम्पिंग ग्राउंड सहित कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 27, 2017

निगम बोर्ड की बैठक में डम्पिंग ग्राउंड सहित कई अन्य प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक आज महापौर बैजंती देवी खेड़िया की अध्यक्षता मे सौहार्दपूर्ण वातावरण मे संपन्न हुआ। नगर निगम के 35 वर्षों के इतिहास मे पहली बार कचड़ा के निष्पादन हेतु दो डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था की गई है जिसको बोर्ड ने सर्व सम्मति से पास कर दिया। बैठक के बाद महापौर बैजंती खेड़िया ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता शहर को साफ एवं स्वच्छ रखना है जिसमे डंपिंग ग्राउंड की कमी बहुत बड़ा बाधक था । हमने कार्यभार संभालते ही सबसे पहले डंपिंग ग्राउंड खोजना शुरु किया। अभी सारा मोहनपुर और डीलाही मे तीन तीन बीघा जमीन तीन वर्षों के लिए लीज पर लिया गया है। वहीं कचड़ों का निष्पादन किया जाएगा ।

आज की बैठक मे महापौर ने नगर निगम एक अच्छी और ऐतिहासिक पहल करते हुए महापौर राहत कोष की स्थापना की। महापौर ने इस कोष मे उन्हे मिलने वाली एक वर्ष की  मासिक भत्ता दान करने की घोषणा की । महापौर ने बताया कि यह कोष आपदा के समय लोगों को राहत पहुँचाने का कार्य करेगा। उन्होने नगर वासियों से मुक्त हाथ से इस कोष मे दान देने की अपील भी की। इस अवसर पर वार्ड नंबर 16 के पार्षद तथा सशक्त स्थाई समिति के सदस्य सोहन यादव ने भी एक वर्ष का मासिक भत्ता महापौर राहत कोष मे देने की घोषणा की। आज के बैठक मे शहर मे लगने वाले 40 सीसीटीवी कैमरों की भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई।  बैठक मे शहर मे साफ सफाई  की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया गया । डोर टू डोर कचड़ा संग्रहण हेतु आउट सोर्सिंग एजेंसी से बात की गयी । बैठक मे बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को चालू करने के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देशित करने की बात कही गई। शहर से जल निकासी हेतु दोनार से टिनही पुल तक 26 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले लगभग साढ़े तीन किलोमीटर नाले का निर्माण वुडको से कराने की स्वीकृति प्रदान की गई ।

आज 11:30 बजे से प्रारंभ हुए इस बैठक मे महापौर ने सभी वार्ड पार्षदों का अभिनंदन करते हुए नगर के विकास तथा साफ सफाई मे पूर्ण सहयोग करने का अनुरोध किया। बोर्ड की बैठक मे संसाधनो की कमी पर भी चर्चा की गई। सफाई उपकरणो की खरीददारी हेतु अगली बैठक मे प्रस्ताव लाने की बात कही गई । बैठक मे उप महापौर बदरुज्मा खाँ , पार्षदगण, नगरआयुक्त नागेन्द्र कुमार सिंह, नगर अभियंता रतन कुमार, सीटी मैनेजर नरोत्तम साम्राज्य आदि लोग उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply