
मर चुकी है नितीश की अंतरात्मा: मो0 असलम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कांग्रेस उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता, मो.असलम ने कहा कि नीतीश कुमार जी की अंतरात्मा मर चुकी है। बिहार की जनता ने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनकर अपना जनादेश महागठबंधन को दिया था। लेकिन नीतीश जी ने जनता के जनादेश के खिलाफ जाकर महागठबंधन को ध्वस्त कर दिया। मो.असलम ने कहा कि अभी पूरे देश मे केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विपक्ष को हर तरीके से परेशान और झूठे आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। लगता है कि नीतीश जी भी इसी डर से उनके गोद मे जाकर बैठ गए हैं। नीतीश जी ने बिहार की जनता से कहा था कि मिट्टी में मिल जाना क़ुबूल है मगर बीजेपी के साथ दोस्ती नही करेंगे। जहां तक बेनामी संपत्ति की बात है, तो क्या बेनामी संपत्ति सिर्फ लालू यादव के ही पास है। बिहार की जनता सब देख और समझ रही है। जनता जानती है कि सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति,सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचारी नेता तो बीजेपी के ही हैं। उनपर क्यों नही करवाई हो रही है। बिहार की जनता को धोखा देकर नीतीश जी ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारा है। जनता कभी माफ़ नही करेगी।

