
दोनों पहियों के मिलने से अब तेजी से पटरी पर दौड़ेगी विकास की गाड़ी: गोपालजी ठाकुर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिहार में एनडीए की सरकार बनने से भाजपा में ख़ुशी की लहर है। जिले के सभी मंडलों में भाजपाइयों ने होली खेली एवं मिठाईयां बांटी। मुख्य विजयोत्सव कार्यक्रम भाजपा के सैदनगर स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में मनाया गया। श्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि केंद्र और राज्य विकास की गाड़ी के दो पहिए हैं और जब दोनों पहिए मिल जायेंगे तो विकास की गाड़ी तेजी से दौड़ेगी। आज बिहार में राज्य और केंद्र के दोनों विकास की गाड़ी के पहिये मिल गए हैं और अब विकास तेजी से होगा। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पार्टी का निर्णय जनहित में है और पूरी पार्टी एकसाथ खड़े होकर आज विजयोत्सव मना रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा ने कहा कि जनता में उम्मीद जागी है कि भ्रष्टाचार और अपराध पर अब लगाम लगेगा और विकास होगा।
इस अवसर पर सुजीत मल्लिक, अंजनी निषाद, मीना झा, आदित्य नारायण मन्ना, मुकुन्द चौधरी अमित झा, संतोष पासवान, राजेश रंजन, बालेन्दु झा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

