
महिला आईआईटी में वन महोत्सव का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : पर्यावरण की रक्षा नहीं की गई तो आने वाले पीढ़ी हमे माफ नहीं करेगी. ग्लोबल वारमिंग के दौर में पर्यावरण को बचाना बेहद जरूरी है. उक्त बाते पर्यावरण एवं वन विभाग, बिहार के वन प्रमंडल, दरभंगा के 68वें वन महोत्सव समारोह का उद्घाटन करने के पश्चात जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कही. महिला औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संस्थानों, सरकारी कार्यालयों व स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो को माह में एक दिन निकाल कर पर्यावरण की रक्षा हेतु जिले को हरा-भरा बनाने की जरूरत है. इस मौके पर प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा के विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए छोटी-छोटी चीजो पर हमे ध्यान देना चाहिए. इस मौके पर भारतीय वन सेवा के मनोज कुमार सिंह, महिला आईटीआई की प्रधानाचार्य रीना कुमारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन वरीय उपसमाहर्ता रविन्द्रचंद दिवाकर कर रहे थे. इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण किया गया.

