
Home मुख्य उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो शराबी भी धराये। Voice of Darbhanga
उत्पाद विभाग की छापेमारी में शराब के साथ एक गिरफ्तार, दो शराबी भी धराये। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जाले थाना क्षेत्र के दोघरा चौक के पास संतोष सिंह मीट हाउस में उत्पाद विभाग ने छापेमरी कर हरियाणा निर्मित रायल स्टैग 17 लीटर 550 एमएल विदेशी शराब बरामद किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुकानदार लतराहा निवासी ललित नायक को गिरफ्तार कर लिया वहीं संतोष नायक नामक युवक भागने में सफल हो गया।
सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के पनसल्ला के पास से नशे की हालत में दो युवको को गिरफ्तार किया। छापेमारी का नेतृत्व अवर निरक्षक सूर्यभूषण एवं सुरेश राम के द्वारा किया गया।

