
संजय झा के नेतृत्व में अब होगा मिथिला का संपूर्ण विकास: समीर झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नये गठबन्धन बनने से बिहार में विकास तेजी से होगा। मिथिला पुत्र जदयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने इस गठबंधन को बनाने में सबसे अहम भूमिका निभायी। इससे सम्पूर्ण मिथिला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अब मिथिला का सम्पूर्ण विकास तीव्र गति से होगा।
उपरोक्त बातें वॉयस ऑफ़ दरभंगा से विशेष बातचीत में संजय झा फ्रेंड्स क्लब के संयोजक समीर झा ने कही। पटना पहुँच संजय को बधाई देते हुए समीर झा ने शुभकामनाएं भी दी। उनके साथ पहुँचे क्लब के संरक्षक अरुण झा ने कहा कि अब मिथिला के दिन बहुरेंगे। रुके हुए विकास के कार्य तेजी से होंगे। एनडीए का यह कार्यकाल मिथिला केलिए ऐतिहासिक होगा।

