Home मुख्य छात्रावास में रह रहे छात्रों की समस्या पर अधिकारियों से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 28, 2017

छात्रावास में रह रहे छात्रों की समस्या पर अधिकारियों से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन( NSUI) के शिष्टमंडल और अल्पसंख्यक छात्रावास के सभी छात्र जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार   के नेतृत्व में जिलापदधिकरी,  अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी और भवन निर्माण पदाधिकारी से मुलाकात कर छात्रावास मे भवन निर्माण होने के कारण  बिना सूचना दिये हुए छात्रों को छात्रावास के कर्मचारी के द्वारा खाली करने को कहा गया था ।

इस मुद्दे पर जिला पदाधिकारी ने छात्रावास में रह रहे छात्रों को छात्रावास में रहने का आदेश और भवन निर्माण पदाधिकारी को फ्लोर बाय फ्लोर काम करवाने का आदेश दिए जो छात्रों के हित मे सराहनीय कदम है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, जिला महासचिव दीपक कुमार, सुमित मिश्र, जिला सचिव मो शमसाद, कॉलेज अध्यक्ष मो मोजाहिद, मोआलेनबी, उपाध्यक्ष मो इकबाल, छात्र नेता सुफियान साहब, मो तबरेज़, मो मोहदीश मोजाहिद, नजमुल होदा आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply