Home मुख्य महिला विकास निगम द्वारा संपोषित सहकारी समिति ने किया वार्षिक आमसभा का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 29, 2017

महिला विकास निगम द्वारा संपोषित सहकारी समिति ने किया वार्षिक आमसभा का आयोजन। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: शनिवार को कमल फेडरेशन बहादुरपुर के द्वारा वार्षिक आम सभा का आयोजन बहादुरपुर स्थित प्रतिनिधि भवन मे फेडरेशन की उपाध्यक्ष गीता देवी की अध्यक्षता मे की गयी।

इसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार राकेश  और कई गणमान्य लोगो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

इस अवसर पर फेडरेशन के मुख्य कार्यपालक हीरा सिंह, मास्टर ट्रेनर जितेंद्र कुमार शर्मा, बी0 सी0 सौफेन्द्र कुमार सोलंकी, सी. एफ. महेश चौधरी, बी. के. , बी. एम. ,जी. पी. सी. और सैकड़ो प्रतिनिधि सदस्य उपस्थित थे ।

वार्षिक आम सभा मे फेडरेशन के उपाध्यक्ष के अनुमती से बी. सी. सौफेन्द्र कुमार सोलंकी द्वारा बिगत वर्ष के काम काज का रिपोर्ट व आय ब्यय का रिपोर्ट सभा मे प्रस्तुत किया गया और अगामी कार्य योजना का प्रस्ताव पेश किया गया, जिसे हाउस ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।

इस मौके पर चाइल्ड लाइन की केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी, महिला हेल्प लाइन की संरक्षक पदाधिकारी अजमातुन निशा और जीविका परियोजना के प्रशिक्षण पदाधिकारी राम नरेश सहनी, क्षेत्रीय समन्वयक अशोक सहनी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Share

Leave a Reply