
कब्जा को लेकर पर्चाधारी किसान और महंथ समर्थक आमने-सामने। Voice of Darbhanga

केवटी : पचाढ़ी स्थान के महंथ मौनी बाबा के समर्थकों एवं सिलिंग एक्ट के तहत मिले भूमि के पर्चाधारियों के बीच भिडंत होने स्थिति विस्फोटक हो गयी. ज्ञात हो कि उक्त जमीन पर माननीय उच्च न्यायालय ने रोक लगा रखी है. इसी बीच पर्चाधारियों ने जमीन को आबाद करने के लिए पहुंच गए. जिसके बाद तनाव व्याप्त हो गया. सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और रैयाम थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद और भूमि सुधार उपसमाहर्ता पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया.

