Home मुख्य छात्र राजद ने विरोध मार्च निकाल कर नितीश कुमार का पुतला फूँका। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 29, 2017

छात्र राजद ने विरोध मार्च निकाल कर नितीश कुमार का पुतला फूँका। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: महागठनबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाने के विरोध में शनिवार को छात्र राजद ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। लनामिविवि छात्र राजद इकाई के अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व मणिशंकर यादव व सुभाष यादव ने किया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि सांप्रादायिक ताकतों के विरूद्ध महाबठबंधन को मिले जनादेश को अपमान कर नीतीश कुमार ने ठीक नहीं किया है। आने वाले समय में जनता इसका हिसाब जरूर लेगा। जनतंत्र का मखौल उड़ाकर कर आज नीतीश कुमार भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। वंचित समाज को एक दिन इसका हिसाब उन्हें देना होगा। धर्मनिरपेक्ष विचारधारा के मसीहा लालू प्रसाद आज भी गरीब- गुरबों का आवाज हैं। सूबे के आम- अवाम उनके ऊपर जान देने के लिए तैयार है। 302 का मुदालह बने नीतीश कुमार अपने ऊपर जीरो टालरेंस का नियम क्यों नहीं लागू करते। मौके पर विनेश मंडल, सचिन राम, अरूण यादव, अभिषेक मिश्रा, नवीन यादव, चुदन, नंदन, भुवनेयवर, शिवेंदर, इमतियाज आदि ने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष स्वामी ने किया।

Share

Leave a Reply