
भाकपा कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल शुरू और खत्म। Voice of Darbhanga

केवटी : 12 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा कार्यकतार्ओं द्वारा प्रखंड कार्यालय पर शुरू सामूहिक भूख हड़ताल शनिवार की शाम समाप्त हो गया. बीडीओ मो. तौकीर हाशमी व सीओ संतोष कुमार सुमन ने अनशनकारियों का भूख हड़ताल जूस पिलाकर तोड़बाया. मालूम हो कि मांगों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता कमलाकांत ठाकुर, कैलाश मांझी, मो. मोती, विपत राम, मो. अंसार तथा किशोरी यादव ने शनिवार की सुबह से भूख हड़ताल शुरू किया था.

