
मुस्ताक अहमद नूरी हयात और खिदमत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : अल मंसूर एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर, दरभंगा के तत्वावधान में स्थानीय डॉन बॉस्क स्कूल में ‘मुस्ताक अहमद नूरी हयात और खिदमत’ विषय पर राष्टÑीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन करते हुए महपौर बैजंती खेड़िया ने कहा कि आयोजकों के प्रति हम आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने उर्दू भाषा की मिठास और लोकप्रियता पर चर्चा की. वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि उर्दू गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक है. उन्होंने कहा कि किसी भी भाषा के विकास के लिए आवश्यक है कि उसे रोजगार से जोड़ा जाय. इस अवसर पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुल सचिव मुस्तफा कमाल अंसारी, पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद, विधायक डॉ. फराज फातमी, एसएचए आबिदी, प्रो. रईस अनवर रहमान, डॉ. शहाब जफर आजमी, अहमद अस्फाक, ट्रस्क के सचिव डॉ. मंसूर खुस्तर, हक्कानी अलकासिमी, आलोचक डॉ. शहाब जफर आजमी सहित अनैक लोगों ने विचार व्यक्त किए. वहीं इस अवसपर पर नौजवान शायर कामरान गनी सबा के काव्य संग्रह पयाम सबा का विमोचन किया गया. इस अवसर पर आलमगीर शबनम, प्रो. एहतशामुल हक, डॉ. फिरदौस अली, मोनाव्वर राही, मंजर सिद्दीकी, डॉ. बदरूद्दीन, समीर खान, तस्कीन आजमी, अनवर आफाकी सहत अन्य लोग मौजूद थे.

