
दीनदयाल सम्पूर्ण वाङ्गमय का होगा लोकार्पण। Voice of Darbhanga

दरभंगा : एकात्म मानव दर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान और चेतना इकाई द्वारा आगामी 19 अगस्त को बहुद्देशीय भवन में दीनदयाल उपाध्याय सम्पूर्ण वाङ्गमय का लोकार्पण होगा. उक्त जानकारी चेतना इकाई के जिला संयोजक डॉ. कन्हैया चौधरी ने दी. उन्होंने बताया कि पंडित उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर 15 खंडो में सम्पूर्ण साहित्य प्रकाशित हुआ है. पत्रकार सम्मेलन में राज्य संयोजक विजय शाही, धर्मशीला गुप्ता, प्रकाश चंद्र झा, राकेश झा, सूरज मिश्रा आदि उपस्थित थे.

