
मंदिर में पूजा से पहले तालाब में नहाने गये नौ में से पाँच बच्चों की डूबकर मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुनी बाबा देवस्थल पूजा अर्चना के लिए गए बच्चों को क्या पता था कि ये उनकी आखरी पूजा स्नान होगी, सायद रब को यही मंजूर था। पूजा के लिए स्नान करने गयी पांच बच्चियों की पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत हो गयी।
जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कोर्थु गॉव में रविवार को नहाने के दौरान एक साथ बच्चियों की हुई मौत। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चीयों की पूरी टीम नहाने के लिए दह पोखर मुनी बाबा स्थान उत्तरवारी टोल कोर्थु गयी थी। उसके बाद अचानक ही गॉव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पता चला की पोखर में नहाने गयी लड़कियों की टीम में कुल 10 बच्चे थें। उसमें पांच बच्चे की डूबने से मौत हो गयी। सभी अपने अपने बच्चे की शिनाख्त करने में जुट गए। मृतक में 1.सुजीता कुमारी उम्र 08 वर्ष पिता विंदू मंडल,2.वंधन कुमारी उम्र 12 वर्ष पिता वविचन दास
3.पिंकी कुमारी उम्र 08 वर्ष पिता वविचन दास
दोनों सगी बहन थी।
4.महा लक्ष्मी उम्र 13 वर्ष पिता दिलीप साहु
5.निधि कुमारी उम्र 11 वर्ष पिता संजीव कुमार मिश्र ।
बांकी के चार बच्चीयों को किसी तरह गॉव के ही जवाहर मिश्रा के जोशो खरोस से उनके दरया दिली ने बचाया।मौके पर मौजूद जवाहर मिश्र ने किसी तरह अन्य चार बच्ची को बचाने में सफल रहा। जहां खुद जवाहर मिश्र डूबते डूबते बचे किसी तरह खुद बचते बचाते हुए पानी से बाहर हुए। दस बच्चों की टीम में एक मात्र अंकित जो पोखरे के उपड़ी हिस्से में बनी मुनी बाबा मंदिर परिसर में ही बैठा हुआ था। बांकी के कुल नौ बच्चे पोखर में नहाने के लिए उतर गए।बचे हुए 05 बच्चों में 1.अनु कुमारी उम्र 09 वर्ष , 2 . नेहा कुमारी उम्र 12 वर्ष,3. अंकित कुमार उम्र 10 वर्ष,4.नीरज कुमार 12 वर्ष , तो वहीं पांचवे के रूप में सरस्वती कुमारी है।घटना की जानकारी मिलते ही गॉव में चारो तरफ से लोगों का आना जाना सुरु हो गया । घटना की खबर मिलते ही घनश्यामपुर थाना प्रभारी सहित बीडीओ अहमर अब्दाली , बिरौल एसडीओ मो0 शफीक, बिरौल डीएसपी सुरेश प्रसाद , इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश , प्रखंड प्रमुख चंद्रिका देवी,उप प्रमुख नसर नबाव, सहित कई जन प्रतिनिधि भी आ पहुंचे। मृत महा लक्ष्मी के दादा ने बताया कि पूजा पाठ के लिए बच्चे पोखर में नहाने के बाद मुनी बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए गयी थी।लेकिन भगवान ने उसकी लीला को ही समाप्त कर दिया। इस संदर्भ में एसडीओ मो0 सफीक ने बताया कि परिजनों को आपदा विभाग से चार चार लाख रुपये का चेक दिया जाएगा जो स्थानीय विधायक सह पूर्व वित्त मंत्री अब्दुलबाड़ी सिद्दीकी के हांथो भेंट किया जाएगा।आगे एसडीओ मो0 सफीक ने बताया कि पंचनामा करने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

