
Home मुख्य जाले विधानसभा के तीनों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हर्ष व्यक्त। Voice of Darbhanga
जाले विधानसभा के तीनों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हर्ष व्यक्त। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: जाले विधानसभा अंतर्गत तीनो मंडल क्रमशः जाले, सिंहवाड़ा एंव कमतौल के प्रबुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में सनहपुर के श्याम चौक पर हुई। बैठक में बिहार में नई एनडीए सरकार एंव मंत्रिमंडल के गठन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एंव उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को बधाई दी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा की अब बिहार विकास के रास्ते पर दौड़ेगा देश मे फिर से बिहार का नाम रौशन होगा !बैठक में तीनों मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव,विनय झा एंव अजित कुमार महामंत्री संतोष ठाकुर,सुरेंद्र सहनी, उमेश कुमार, देवेन्द्र ठाकुर, अरुण चौधरी, विजय शंकर पांडे, नीतीश मण्डल,राजकुमार मालाकार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

