
पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कमतौल थानाक्षेत्र के ढ़ढि़या-बेलबाड़ा पंचायत के बेलबाड़ा गांव में रविवार को अपने ही घर में विद्युत स्पर्शाघात से रामवृक्ष चौपाल के पुत्र प्रेम चौपाल (30) की मौत हो गई ।इस घटना से स्थानीय चौपाल समाज शोकाकुल हो उठा है। वह शादीशुदा था। घटना के समय प्रेम की पत्नी नैहर में थी ।घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल पहुंच एवम पति के शव को देख वह बेहोश हो गई। पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दिन के करीब ग्यारह बजे सीलिंगग पंखे को खराब देख, प्रेम ने ज्यों ही ठीक करने के लिए हाथ लगाया कि विद्युत स्पर्शाघात की चपेट में आकर जान गवा बैठा ।घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे कमतौल थाना के अनि देव चंद्र मिश्र ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।

