Home मुख्य सरकारी योजनाओं में मची लूट और महिलाओं की उपेक्षा के मुद्दे पर एडवा का होगा धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 31, 2017

सरकारी योजनाओं में मची लूट और महिलाओं की उपेक्षा के मुद्दे पर एडवा का होगा धरना। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति सिंघवाडा की बैठक लालपुर चौक पर आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता सिंघवाडा उत्तरी पंचायत की उपमुखिया सुमित्रा देवी ने की. बैठक को संबोधित करते हुए एडवा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामपरी ने कहा की वर्तमान राज्य एवं केंद्र सरकार जनविरोधी कार्यों में लिप्त है. जनता में त्राहिमाम मची है. राशन-किरासन, पेंशन,छात्रवृति, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण, किसान योजनाओं में लगातार लूट जारी है. आमजन की लाभ नहीं मिल रही है.चारो तरफ भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है, हर कुर्सी पर घूस के बगैर जनता का काम ही नहीं हो रहा है. महिला आरक्षण पारित होने के वावजूद महिलाओं को दरकिनार रखा गया है. महिला उत्पीड़न, अत्याचार में दिनानुदिन वृद्धि हो रहा है. महिला थाना महिलाओं की उपेक्षा करती है. लोगों में अविश्वास व्याप्त है. इन मुद्दों को लेकर जनवादी महिला समिति ने सिंघवाडा प्रखंड कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया गया. साथ हीं 9 अगस्त को दरभंगा जिलाधिकारी के किसान सभा के द्वारा घेराव में सिंहवाडा प्रखंड से महिलाएं भी शामिल होगी.बैठक में पंचायत समिति सदस्य बानो देवी, जिलानेत्री कामिनी देवी, भारती देवी, जयंती देवी, सुशीला देवी, संगीता देवी, आदि महिलाओं ने भाग लिया साथ ही किसान सभा के नेता सुधीर कान्त मिश्र, महेश दुबे, लालबाबू पासवान, राजकुमार ठाकुर आदि भी शामिल हुए.

Share

Leave a Reply