
सेवानिवृति हुए विभागाध्यक्ष के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सीo एमo साइंस कालेज, दरभंगा के वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रोo तारानन्द झा आज सेवानिवृत्त हो गये . इस अवसर पर वनस्पति विभाग द्वारा उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया . समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाo अरविन्द कुमार झा ने की. अपने सम्बोधन में उन्होंने प्रोo झा के कृतित्व एवं व्यक्तित्व की विस्तार से चर्चा करते हुए उनके सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की . डाo संध्या झा के संचालन में आयोजित विदाई समारोह में विश्वविद्यालय के कालेज निरीक्षक विज्ञान डाo रजी अहमद, बर्सर डाo योगेन्द्र झा , डाo रतन कुमार चौधरी, डाo सुनीला दास, डाo दिलीप कुमार झा, प्रभात कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने एक कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय पदाधिकारी के रूप में उनके दिये गये योगदानों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय बताया. समारोह में प्रधानाचार्य ने उन्हें पेंशन से सम्बन्धित सभी कागजात सौंपकर एक स्वस्थ परम्परा की शुरूआत की . डाo संध्या झा ने विभागाध्यक्ष का कार्यभार संभाला । इस अवसर पर अनेक शिक्षकेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्रा भी उपस्थित थे .

