
धूमधाम से हुई राजा सल्हेश की पूजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखण्ड के बसतपुर पंचायत के मधुवन टोले के राजा सल्हेश चौक पर धूमधाम से पासवान जाति के लोगों ने आज राजा सल्हेश की पूजा अर्चना की। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी पश्चिमी टोले मधुवन के दुसाध जाति द्वारा साल में एक बार राजा सल्हेश का पूजा किया जाता है। इस पूजा का आयोजन राजद नेता भोला पासवान के नेतृत्व में किया गया। अन्य सदस्यों में मिश्री पासवान, शंकर पासवान, मंगल पासवान, रंजन कुमार, मनोज पासवान ,राम पासवान, श्याम पासवान, बिरजू पासवान, चन्दन पासवान आदि लोग पूजा सफल बनाने में लगे हुए थे।पूजा देखने के लिय लोगो की भारी भीड़ पहुँची थी।

