
ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत। Voice of Darbhanga

बिरौल: सोमवार को कुशेस्वरस्थान से दरभंगा जाने वाली मुख्य सड़क एसएच 56 पर हांटी गाँव मे ट्रक की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने काफी देर तक सड़क को जाम भी कर दिया। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरौल थानाक्षेत्र के उछटी गाँव के भुटु महतो के पुत्र 60 वर्षीय राजेन्द्र महतो की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतक अनाज खरीद-बिक्री का छोटा मोटा व्यवसाय गाँव गाँव घूम कर करता था। अहले सुबह अपने कारोबार के सिलसिले में निकला था। हाटी गाँव मे सड़क पार करने के दौरान कुशेस्वर स्थान से तेज गति से आ रही ट्रक संख्या BR04GD-8841की चपेट मे आने से मौत हो गई| मृतक अपने पीछे तीन पुत्रों राजकुमार महतो संतोष, महतो एवं देवकुमार महतो को अनाथ कर गया।

