
फ़ोटोकॉपी कराने निकली बीकॉम की छात्रा गायब, अपहरण की आशंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के फेकला ओपी क्षेत्र के पड़री गांव से 20 वर्षीय बीकॉम की एक छात्रा लापता हो गयी। परिजनों ने बताया कि गांव से सोनकी बाजार फोटोकॉपी कराने का नाम बोलकर निकली थी पर वापस नहीं आयी। इसकी शिकायत ओपी में छात्रा की माँ द्वारा दर्ज कराया गया है। ओपी प्रभारी उदय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने ऋषि रंजन कुमार एवं दो अन्य पर अपहरण की आशंका जाहिर की है जो मधुबनी के झंझारपुर के रहने वाले हैं जिसकी छानबीन की जा रही है।

