Home मुख्य जिला सांख्यिकी कार्यालय में चोरी का प्रयास! Voice of Darbhanga
मुख्य - July 31, 2017

जिला सांख्यिकी कार्यालय में चोरी का प्रयास! Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी कार्यालय के सामने एवं समाहरणालय परिसर के ठीक बगल में जिला सांख्यिकी कार्यालय में अज्ञात चोरों ने कई खिड़कियों को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। मामले के संबंध में कार्यालय के कर्मी का कहना है कि खिड़की के लोहे के रोड को तोड़कर चोरों ने पुराने कागजों को चुराने का कोशिश किया मगर किसी भी जरुरी दस्तावेज को नही चुराया।लोगों का कहना है कि कम्प्यूटरों को चोर ने उतार कर खिड़की से पास रख दिया था। ज्ञात हो कि उक्त कार्यालय में जिले भर के कई रिकॉर्ड रखा जाता है एवं कई आंकड़ा यहाँ संधारित होता है। मामले के संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि इस तरह की सूचना कार्यालय के द्वारा अभी तक नहीं मिली है। मिलने के बाद करवाई किया जाएगा। ऐसे में कार्यालय के पदाधिकारियों पर प्रश्नचिन्ह उठ रहा है कि जिला मुख्यालय में इस प्रकार के घटना की जानकारी पुलिस को खबर लिखे जाने तक क्यों नहीं दिया गया! बताते चलें कि जिला सांख्यिकी कार्यालय जिला मुख्यालय से सटे दक्षिण के भाग में स्थित है एवं वरीय पुलिस अधीक्षक व आईजी कार्यालय के ठीक सामने है ऐसे में पदाधिकारियों ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दिया यह समझ से परे है। स्थानीय लोगो का कहना था कि जब जिला से लेकर कमिश्नरी तक सभी कार्यालय और वरीय अधिकारियों के कार्यालय के समीप चोरो द्वारा इतनी हिम्मत दिखायी जा सकती है तो जिले के अन्य भागों की हालत का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।

Share

Leave a Reply