
तालाब में डूब कर मरे बच्चों के परिजनों को मिला चार-चार लाख का चेक। Voice of Darbhanga

दरभंगा : घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र के कोर्थु पूर्वी गांव में रविवार को घटी घटना में 5 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री सह विधायक अब्दुल बारी सिंद्दीकी ने मृतकों के परिजनों को 4 -4 लाख रुपये का चेक दिया। साथ ही जल्द से जल्द तालाब में नया घाट बनाने का आदेश दिए। मौके पर एसडीओ शफीक आलम,सीओ रंभू ठाकुर,जेडीयू अध्यक्ष विनोद मिश्र,व अन्य कई लोगों के साथ घनश्यामपुर थानाध्यक्ष पुरे दलबल के साथ मौजूद थे।

