
शिक्षा की गिरती व्यवस्था व छात्र-युवाओं की भूमिका पर आइसा द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : स्थानीय एमएलएसएम कॉलेज में आइसा के तत्वावधान में ‘शिक्षा की गिरती स्थिति व छात्र-युवाओं की भूमिका ’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसके तहत चलो-चलो वर्ग की ओर व शिक्षा बचाओ, देश बचाओ अभियान को बल दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेममोहन मिश्रा ने कहा कि शिक्षण का मतलव है, शिक्षा को सोचने की क्षमता. उन्होंने कहा कि सरकार वोट की राजनीति करती है. इसलिए अच्छी शिक्षा की पहल नहीं करेगी. शिक्षा को बेहतर करना किसी भी सरकार मकसद नहीं है. उन्होंने कहा कि एमएलएसएम कॉलेज में शिक्षक की कोई कमी नहीं है. इस कॉलेज को शिक्षा के स्तर पर मॉडल बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि आइसा की वर्ग की ओर चलो अभियान को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा. यह अभियान सराहनीय है. कार्यक्रम का संचालन आइसा राज्य कार्यकारिणी सदस्य विशाल माझी ने किया. इस मौके पर आइसा के राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार उच्च शिक्षा व शोध पर हमला कर रही है. सभी विश्वविद्यालयों में सीटो में कटौती और फिस वृद्धि की जा रही है. वहीं आंदोलनकारियों को देश द्रोह के मुकदमे में फंसाया जा रहा है. संगोष्ठी को प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेन्द्र नारायण चौधरी, अनिल कुमार झा आदि ने भी संबोधित किया. संगोष्ठी के बाद 13 सदस्यीय कॉलेज कमिटी का गठन किया गया. जिसके तहत विशाल मांझी-सचिव, मधु कुमारी-अध्यक्ष, सूरज कुमार झा- सह सचिव, मनीषा कुमारी-उपाध्यक्ष बनाये गए. वहीं रमण कुमार निराला, हेमंत कुमार, आदित्य वर्धन, प्रशांत कुमार, राजकुमार बैठा, अमित कुमार, ज्योति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शमा परवीन को कमिटी का सदस्य बनाया गया. इस मौके पर मयंक कुमार, राजू कर्ण, मो. अमीर, अफजल अली, पंकज कुमार पासवान, सचिन कुमार, मेघा कुमारी, मोहिनी कुमारी, रौशनी परवीन, वर्षा परवीन, मो. तनवीर आलम, मो. मुर्तुजा, अभिषेक कुमार, राहुल कुमार राज, सुधांशु कुमार, विक्रम साह, कुंदन कुमार सहनी, अनुप कुमार, मो. अफरोज आदि उपस्थित थे. वहीं इस मौके पर ‘जहां सोच पर कोई पहरा ना हो’ बुकलेट का बिमोचन किया गया.

