
आपातकाल जैसी दहशत फैला रही है मोदी सरकार : फराज। Voice of Darbhanga

कमतौल : राजद की भाजपा भगाओ-देश बचाओ प्रस्तावित रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक टेकटार बाजार में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र दास ने की. इस मौके पर विधायक डॉ. फराज फातमी ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार किसी आपातकाल से कम दहशत नहीं पैदा कर रही है. उन्होंने कहा कि रातों रात विधायक बिक जाते हैं. और गठबंधन टूट जाता है. उन्होंने कहा कि इसी सबका जवाब देश के 18 पार्टिया 27 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में होने वाली रैली में दिया जाएगा. इस मौके पर चंद्रकिशोर सिंह, अनवारूल, विनोद भगत, कैसर खान, रघुनंदन प्रसाद तांति आदि उपस्थित थे.

