
ट्रैक्टर से कुचलकर साइकल सवार युवक की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिंघवाड़ा थानाक्षेत्र के शकरपुर पब्लिक स्कूल के समीप मंगलवार की रात साइकिल सवार युवक की मौत ट्रैक्टर से कुचल कर हो गई।मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर कटरा थाना के स्व.अब्दुल सलाम के पुत्र मो.इकबाल (13) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मो. इकबाल अपने घर से साइकिल पर सवार होकर भरवाड़ा बाजार जा रहा था। विपरित दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इलाज के लिए दरभंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर ट्रैक्टर छोड़ कर चालक भागने में सफल रहा।

