Home मुख्य संगठनात्मक चुनाव को लेकर काँग्रेस की बैठक। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2017

संगठनात्मक चुनाव को लेकर काँग्रेस की बैठक। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा : कांग्रेस जिला कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव 2017 के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी के अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस मौके पर संगठनात्मक चुनाव अधिकारी सतपाल वर्मन ने कहा कि 2019 में होने वाले संसदीय चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाइये. निश्चित रूप से आने वाला कल कांग्रेस का होगा. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन चुनाव हेतु प्रखंड निर्वाची अधिकारी की नियुक्ति जिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे. इसके अलावा यह भी तय किया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मन, जिलाध्यक्ष श्री चौधरी के अलावा पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा शांतिपूर्ण और विवाद रहित चुनाव के लिए अधिकृत किए जाते हैं.

Share

Leave a Reply