Home मुख्य बिजली समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2017

बिजली समस्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

 

घनश्यामपुर : बिजली की समस्या को लेकर पाली गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने वुधवार की सुबह लगभग आधे दर्जन स्थानों पर सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दिया। शिवनगरघाट-रसियारी पीडब्लूडी मुख्य सड़क को पाली मेन मार्केट तथा एटीएम चौक के पास, बिरौल -घनश्यामपुर प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क को मरहूम एलाही अमीन के घर के पास, मसवासी-घनश्यामपुर एवं घनश्यामपुर-तुमौल सड़क को पाली मच्छहट्टा के पास तथा पाली-देउरी मुख्यमंत्री सड़क को मुसहरी चौक के पास एक साथ जाम कर दिए जाने से घनश्यामपुर और किरतपुर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. ग्रामीणों ने विभिन्न सड़कों की इस तरह नाकेबंदी कर दी है कि घनश्यामपुर व किरतपुर का सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया है. सड़क जाम कर रहे ग्रामीण अधिकारी को बुलाने तथा बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

Share

Leave a Reply