
लोक लुभावन योजनाओं को बन्द कर ठोस योजना चलायें प्रधानमंत्री : अमरनाथ गामी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बिहार विधानसभा प्रश्न एवं ध्यानकर्षण समिति के सभापति सह हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर लोक लुभावन योजनाओं को बंद कर ठोस योजना चलाने का झुझाव दिया है. इस बावत विधायक श्री गामी ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र की प्रति को प्रेस के लिए भी जारी किया है. पत्र में उन्होंने कहा है कि आजादी के बाद से अबतक सरकारें वोट के लिए लोक लुभावन योजना हीं बनाती आयी है. विधायक ने कहा है कि महिला, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, मनरेगा और आवास जैसी योजनाओं से गरीबों के हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ. बल्कि ये योजनाएं भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाती है. भले ही बिचौलिया मालोमाल हुए और गरीब आज भी कंगाल है. उन्होंने इन योजनाओं को बंद कर नि:शुल्क स्वास्थ और शिक्षा से संबंधित योजना चलाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने अनेक क्रांतिकारी कदम उठाये हैं और आप से ही यह संभव है. पत्र की प्रति बिहार के मुख्यमंत्री को भी दी है.

